/सीटू यूनियन बघेरी का श्रम कोड के विरोध में प्रदर्शन।

सीटू यूनियन बघेरी का श्रम कोड के विरोध में प्रदर्शन।

160 मजदूर हड़ताल में शामिल

नालागढ़ 13 फरवरी,
हिम नयन न्यूज़/ब्यूरो/ वर्मा

लाल झंडा सीमेंट वर्कर्स यूनियन (सीटू संबद्ध) बघेरी, नालागढ़ ने केंद्र सरकार के श्रम कोड के विरोध में 12 फरवरी को राष्ट्रीय हड़ताल का आयोजन किया। इस हड़ताल में लगभग 160 मजदूरों ने भाग लेकर श्रम कानूनों के खिलाफ रोष व्यक्त किया।

यूनियन पदाधिकारियों ने आरोप लगाया कि नए श्रम कोड उद्योगपतियों के पक्ष में हैं और इससे मजदूरों के रोजगार व अधिकारों को खतरा है।

प्रधान गुरूदेव सिंह, महासचिव जीतेंद्र कुमार और उपप्रधान प्रदीप कुमार ने इन श्रम कोड को वापस लेने की मांग की।

उन्होंने कहा कि इन कानूनों से ट्रेड यूनियन बनाने, मांग पत्र देने और हड़ताल करने जैसे अधिकार प्रभावित हो रहे हैं।

मजदूरों ने समान काम के लिए समान वेतन कानून लागू न होने पर भी नाराजगी जताई और ड्यूटी घंटे 8 से बढ़ाकर 12 घंटे किए जाने के प्रस्ताव का विरोध किया। प्रदर्शन के दौरान मजदूरों ने श्रम कानूनों के खिलाफ नारेबाजी भी की।

यूनियन ने प्रबंधन से मजदूर विरोधी आर्थिक व शोषणकारी नीतियां न बनाने की मांग करते हुए सभी मजदूरों से श्रम कोड के खिलाफ एकजुट होने की अपील की।