नालागढ़ 13 फरवरी ,
हिम नयन न्यूज़ /ब्यूरो/वर्मा
विद्युत बोर्ड नालागढ़ के सहायक अभियंता मुकेश शर्मा के अनुसार आवश्यक रखरखाव कार्य के चलते 14 फरवरी को क्षेत्र में निर्धारित बिजली कट रहेगा। इस दौरान सुबह 10 बजे से शाम 5 बजे तक विद्युत आपूर्ति बाधित रहेगी।
बिजली कट के कारण डाडी, खेड़ा, बागवानिया, ब्राह्मण बेल्ली, नानवाल, किरपालपुर और पीरस्थान सहित आसपास के क्षेत्रों में बिजली आपूर्ति बंद रहेगी।

इसके अलावा कई औद्योगिक इकाइयों और संस्थानों पर भी इसका प्रभाव पड़ेगा, जिनमें राज इंडस्ट्री, दून वैली पब्लिक स्कूल, कंगार, जेनिथ इंटरनेशनल, मुनिवर्स, रीगल, रिया पैकर्स, सेंटिस फार्मा, क्रिस फ्लेक्सी पैक, लेमी ट्यूब, इमोइसिस रेमेडीज, एस.जी.एस. हर्बल्स, मेराको इंटरप्राइजेज, प्रो फ्लेक्सी पैक, अममीश अस्पताल और विकास इंटरप्राइजेज शामिल हैं।
विद्युत बोर्ड ने उपभोक्ताओं से सहयोग की अपील करते हुए असुविधा के लिए खेद व्यक्त किया है।








