दो ग्रामीण गंभीर रूप से झुलसे।
नालागढ़ 16 फरवरी,
हिम नयन न्यूज़/ ब्यूरो/ वर्मा
हिमाचल के नालागढ़ उपमंडल की बैरछा पंचायत के गांव खनोवा में नगर खेड़ा के स्थापना दिवस पर आयोजित धार्मिक कार्यक्रम के दौरान गत दिवस रविवार को बड़ा हादसा हो गया।
मिली जानकारी के मुताबिक पारंपरिक झंडा बदलने की रस्म निभाते समय लोहे की पाइप हाई टेंशन (एचटी) बिजली लाइन से टकरा गई, जिससे करंट प्रवाहित हो गया और तीन ग्रामीण उसकी चपेट में आ गए।
जानकारी के अनुसार कार्यक्रम के दौरान भंडारे के बीच ग्रामीण पुराने झंडे को उतारकर नया झंडा लगाने के लिए लोहे की पाइप निकाल रहे थे।

इसी दौरान पाइप ऊपर से गुजर रही एचटी लाइन से टकरा गई और अचानक करंट फैल गया। करंट लगने से तीनों ग्रामीण मौके पर बेहोश होकर गिर पड़े, जिससे क्षेत्र में अफरा-तफरी मच गई।
हादसे में हरि सिंह पुत्र माड़ू राम की मौत हो गई, जबकि हरि सिंह पुत्र लेख राज और अवतार सिंह पुत्र मेहर चंद गंभीर रूप से झुलस गए।
ग्रामीणों ने तत्काल तीनों को पंजैहरा के एक निजी अस्पताल पहुंचाया, जहां गंभीर हालत के चलते मृतक को एम्स बिलासपुर रेफर किया गया।
आज सोमवार को सिविल अस्पताल नालागढ़ में पोस्टमार्टम किया जाएगा।
एएसपी अशोक वर्मा ने घटना की पुष्टि करते हुए बताया कि पुलिस मामले की जांच कर रही है।




