/युवाओं के सशक्तिकरण का बजट 2026–27 – अनुराग ठाकुर ।

युवाओं के सशक्तिकरण का बजट 2026–27 – अनुराग ठाकुर ।

शिमला, 16 फरवरी,
हिम नयन न्यूज़/ ब्यूरो/ वर्मा

हमीरपुर सांसद अनुराग सिंह ठाकुर ने केंद्रीय बजट 2026–27 को युवाओं के लिए परिवर्तनकारी बताते हुए कहा कि यह बजट विकसित भारत @2047 की दिशा में अहम कदम है।

उन्होंने बताया कि शिक्षा मंत्रालय का बजट बढ़कर ₹1.39 लाख करोड़ हुआ है, जबकि ₹12.21 लाख करोड़ के पूंजीगत व्यय से रोजगार के बड़े अवसर बनेंगे।

उन्होंने कहा कि सेमीकंडक्टर मिशन 2.0, इलेक्ट्रॉनिक्स मैन्युफैक्चरिंग (₹40,000 करोड़) और बायोफार्मा शक्ति (₹10,000 करोड़) से युवाओं के लिए उच्च गुणवत्ता वाले रोजगार पैदा होंगे। AVGC सेक्टर के लिए 15,000 स्कूलों और 500 कॉलेजों में लैब्स स्थापित कर 2030 तक 20 लाख प्रोफेशनल तैयार किए जाएंगे।

एमएसएमई व स्टार्टअप्स के लिए ₹10,000 करोड़ एसएमई ग्रोथ फंड तथा खेल मंत्रालय के लिए ₹4,480 करोड़ के बजट से युवाओं को शिक्षा, कौशल, खेल और उद्यमिता में नए अवसर मिलेंगे।