आरडीजी मुद्दे पर गरमाएगा सदन
शिमला, 16 फरवरी,
हिम नयन न्यूज़/ब्यूरो/वर्मा
हिमाचल प्रदेश विधानसभा का बजट सत्र आज सोमवार से शुरू हो रहा है।
यह पहली बार है जब बजट सत्र तो आरंभ हो रहा है, लेकिन अभी तक न तो बजट पेश करने की तारीख तय हुई है और न ही राज्यपाल के अभिभाषण पर धन्यवाद प्रस्ताव पर चर्चा की तिथि घोषित की गई है।
विधानसभा अध्यक्ष कुलदीप पठानिया ने बताया कि चौदहवीं विधानसभा का ग्यारहवां सत्र सोमवार दोपहर 2 बजे राज्यपाल शिव प्रताप शुक्ल के अभिभाषण के साथ शुरू होगा।





