/जिले में 23 हजार किसान 4812 हेक्टेयर भूमि पर कर रहे हैं प्राकृतिक खेती:- उपायुक्त मुकेश रेपसवाल

जिले में 23 हजार किसान 4812 हेक्टेयर भूमि पर कर रहे हैं प्राकृतिक खेती:- उपायुक्त मुकेश रेपसवाल

किसानों की आय व उत्पाद में वृद्धि हो मुख्य लक्ष्य : उपायुक्त

चम्बा, 19 फरवरी
हिम नयन न्यूज़ ब्यूरो वर्मा

हिमाचल के चंबा जिले के उपायुक्त मुकेश रेपसवाल की अध्यक्षता में आतमा परियोजना की समीक्षा बैठक में बताया गया कि जिले में लगभग 23 हजार किसान 4812 हेक्टेयर भूमि पर प्राकृतिक खेती कर रहे हैं।

चालू वित्त वर्ष में 1.46 करोड़ रुपये के बजट में से 1.10 करोड़ खर्च किए जा चुके हैं, जबकि वर्ष 2026-27 के लिए 1.80 करोड़ रुपये की मांग रखी गई है।

उपायुक्त ने कहा कि किसानों की आय और उत्पादन बढ़ाना मुख्य लक्ष्य है।

प्राकृतिक खेती को बढ़ावा देने के लिए जागरूकता शिविर, कार्यशालाएं और एक्सपोजर विजिट करवाई जा रही हैं। उन्होंने सभी विभागों को समन्वय से काम करते हुए हर पंचायत में 8-10 प्रगतिशील किसान तैयार करने के निर्देश दिए।