रामशहर 19 फरवरी,
हिम नयन न्यूज़/ ब्यूरो/ वर्मा
नालागढ़ उपमंडल के रामशहर पंचायत क्षेत्र के निवासी हरियाणा सरकार के सीनियर ड्राइंग मास्टर रतनलाल चंदेल को उनके सामाजिक एवं उत्कृष्ट कार्यों के लिए रामशहर प्रशासनिक अधिकारियों और जनप्रतिनिधियों द्वारा सम्मानित किया गया ।
उनके कार्यों की पूरे पहाड़ी क्षेत्र में भूरी-भूरी प्रशंसा की जा रही है।

वर्तमान में रतनलाल चंदेल मोरनी पाठशाला में सीनियर ड्राइंग मास्टर के पद पर कार्यरत हैं और वे विभिन्न विद्यालयों में जाकर जरूरतमंद विद्यार्थियों को लगातार शैक्षणिक सामग्री वितरित कर रहे हैं।
उनके इस सराहनीय कार्य की प्रशंसा प्रशासनिक अधिकारियों, पंचायत जनप्रतिनिधियों, सामाजिक कार्यकर्ताओं, व्यापारिक एवं धार्मिक संगठनों, महिला मंडलों और युवक मंडलों के पदाधिकारियों द्वारा की जा रही है।
इस अवसर पर तहसीलदार रामशहर अभिषेक सिंह ठाकुर, थाना प्रभारी रामशहर विनोद कुमार, रतन सिंह ठाकुर, प्रारंभिक शिक्षा खंड अधिकारी रामशहर, स्थानीय पंचायत प्रधान कृष्ण शर्मा, वरिष्ठ समाजसेवी एन.डी. शास्त्री तथा धर्माना पंचायत के प्रधान द्वारा उन्हें प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया है ।

इस अवसर पर रतनलाल चंदेल ने बच्चों को नशे जैसी बुरी प्रवृत्तियों और सामाजिक कुरीतियों से दूर रहने की कड़ी सलाह दी। साथ ही उन्होंने देशभक्ति, सामाजिक कार्यों, बौद्धिक एवं शैक्षणिक गतिविधियों, खेलकूद तथा योग प्रतियोगिताओं में बढ़-चढ़कर भाग लेने के लिए प्रेरित किया।

उनका यह प्रयास शिक्षा और समाज सेवा के क्षेत्र में एक प्रेरणादायक उदाहरण माना जा रहा है।










