/NSS शिविर के दूसरे दिन नशा मुक्त भारत रैली और स्वच्छता अभियान आयोजित।

NSS शिविर के दूसरे दिन नशा मुक्त भारत रैली और स्वच्छता अभियान आयोजित।

नालागढ़, 19 फरवरी,
हिम नयन न्यूज़ /ब्यूरो/ वर्मा।

राजकीय महाविद्यालय नालागढ़ की राष्ट्रीय सेवा योजना (एनएसएस) इकाई के सात दिवसीय विशेष शिविर का दूसरा दिन सामाजिक जागरूकता और सेवा गतिविधियों के साथ उत्साहपूर्वक मनाया गया।

इस अवसर पर स्वयंसेवकों ने कॉलेज परिसर से रडियाली पंचायत तक नशा मुक्त भारत रैली निकालकर लोगों को नशे के दुष्प्रभावों के प्रति जागरूक किया।

रैली के बाद पंचायत भवन में सभी स्वयंसेवकों द्वारा ध्यान (मेडिटेशन) सत्र आयोजित किया गया, जिसमें मानसिक स्वास्थ्य और सकारात्मक जीवन शैली का संदेश दिया गया।

इसके पश्चात स्वयंसेवकों ने पंचायत भवन तथा आसपास के क्षेत्र में स्वच्छता अभियान चलाकर सफाई कार्य किया। इस अभियान में पंचायत सचिव और स्थानीय लोगों ने भी सक्रिय भागीदारी निभाई।

राष्ट्रीय सेवा योजना इकाई की कार्यक्रम अधिकारी डॉ. संदीपिका की उपस्थिति में आयोजित यह गतिविधियां सफलतापूर्वक संपन्न हुईं।

आयोजकों ने बताया कि शिविर के माध्यम से युवाओं में सामाजिक जिम्मेदारी, स्वच्छता और नशा मुक्ति के प्रति जागरूकता बढ़ाने का उद्देश्य पूरा किया जा रहा है।