/टोल प्लाजा सनवारा के पास 9 ग्राम चिट्टा बरामद, दो युवक गिरफ्तार।

टोल प्लाजा सनवारा के पास 9 ग्राम चिट्टा बरामद, दो युवक गिरफ्तार।

सोलन (धर्मपुर), 20 फरवरी
हिम नयन न्यूज़/ब्यूरो/वर्मा

हिमाचल के पुलिस थाना धर्मपुर, जिला सोलन में एफआईआर नंबर 48/2026 दिनांक 20-02-2026 के तहत धारा 21 व 29 एनडीपीएस एक्ट के अंतर्गत मामला दर्ज किया गया है।

जानकारी के अनुसार 19 फरवरी 2026 को पुलिस थाना धर्मपुर की टीम ने गुप्त सूचना के आधार पर टोल प्लाजा सनवारा के समीप नाकाबंदी की। इस दौरान एक मोटरसाइकिल को जांच के लिए रोका गया।

मोटरसाइकिल पर सवार दो युवकों की तलाशी लेने पर उनके कब्जे से 9 ग्राम चिट्टा/हेरोइन बरामद की गई।

गिरफ्तार आरोपियों की पहचान:
दानिश (25 वर्ष), पुत्र श्री संजय, निवासी विकास नगर, शिमला
जितेंद्र ठाकुर (25 वर्ष), पुत्र श्री पवन कुमार, निवासी ऐराहोम, कसुम्पटी, शिमला के रूप में की गई है।
पुलिस टीम ने दोनों आरोपियों को नियमानुसार गिरफ्तार कर लिया। जांच के दौरान यह भी सामने आया है कि दोनों आरोपी पूर्व में भी चिट्टा/हेरोइन तस्करी के मामलों में संलिप्त रहे हैं।

इनके विरुद्ध पुलिस थाना छोटा शिमला एवं पुलिस थाना न्यू शिमला में एनडीपीएस एक्ट के तहत दो मामले दर्ज हैं।

दोनों आरोपियों को आज 20 फरवरी 2026 को माननीय न्यायालय में पेश किया जा रहा है। मामले की विस्तृत जांच जारी है।