/नालागढ़ के शिवालिक स्टोन क्रशर पर अवैध खनन का मामला दर्ज।

नालागढ़ के शिवालिक स्टोन क्रशर पर अवैध खनन का मामला दर्ज।

नालागढ़, 20 फरवरी,
हिम नयन न्यूज़/ ब्यूरो/वर्मा

हिमाचल के पुलिस थाना नालागढ़ में गत दिवस बगलेहड़ स्थित शिवालिक स्टोन क्रशर के विरुद्ध भारतीय न्याय संहिता एवं माइनिंग एक्ट के तहत मामला दर्ज किया गया है।

मिली जानकारी के मुताबिक शिकायतकर्ता के अनुसार, गांव बगलेहड़ (डाकघर पंजहरा) के नाम पर संचालित क्रशर द्वारा गांव ढलायन (डाकघर कुंडलू) क्षेत्र में स्वीकृत हिल स्लोप खनन पट्टे की आड़ में निर्धारित सीमा से अधिक खनिज सामग्री का दोहन किया गया।

आरोप है कि कुंडलू खड्ड, आसपास की सरकारी भूमि तथा नदी-नालों से भी अवैध रूप से खनिज सामग्री निकालकर क्रशर तक पहुंचाई गई।

बताया गया है कि इन कथित गतिविधियों से राज्य सरकार को भारी राजस्व हानि हुई है तथा पर्यावरण को गंभीर क्षति पहुंचने की आशंका है।

पुलिस ने कार्रवाई करते हुए थाना नालागढ़ में अभियोग पंजीकृत कर लिया है।

मामले में आगामी अन्वेषण कार्यवाही अमल में लाई जा रही है तथा संबंधित दस्तावेजों की जांच की जा रही है।

प्रशासन ने स्पष्ट किया है कि जांच के आधार पर आगे की विधिक कार्रवाई की जाएगी।