चूहूवाल में चला स्वच्छता अभियान।
नालागढ़, 20 फरवरी ,
हिम नयन न्यूज़/ ब्यूरो/ वर्मा।
राजकीय महाविद्यालय नालागढ़ की राष्ट्रीय सेवा योजना (एनएसएस) इकाई के सात दिवसीय विशेष शिविर का आज तीसरा दिन रडियाली पंचायत के गांव चूहूवाल में उत्साहपूर्वक संपन्न हुआ।

शिविर के तीसरे दिन स्वयंसेवकों द्वारा व्यापक स्वच्छता अभियान चलाया गया। इस दौरान गांव के तालाब, मंदिर और प्राइमरी स्कूल परिसर की साफ-सफाई की गई। साथ ही आसपास के क्षेत्र को भी स्वच्छ बनाने का कार्य किया गया।

मिली जानकारी के मुताबिक इस अभियान में पंचायत सचिव, प्रधान तथा स्थानीय ग्रामीणों ने भी सक्रिय भागीदारी निभाई। कार्यक्रम अधिकारी
डॉ. संदीपिका की उपस्थिति में शिविर की गतिविधियां सफलतापूर्वक संचालित की गईं।
स्वयंसेवकों के सामूहिक प्रयासों से न केवल गांव में स्वच्छता का संदेश गया, बल्कि सामाजिक जागरूकता और सामुदायिक सहयोग की भावना भी मजबूत हुई।










