/राजस्व जिला बीबीएन-बद्दी में आबकारी व टोल यूनिटों की ई-नीलामी के लिए प्रशिक्षण सत्र

राजस्व जिला बीबीएन-बद्दी में आबकारी व टोल यूनिटों की ई-नीलामी के लिए प्रशिक्षण सत्र

लाइसेंसधारकों तथा इच्छुक भावी प्रतिभागियों से प्रशिक्षण लेने की अपील ।

नालागढ़ (बद्दी) 20 फरवरी,
हिम नयन न्यूज़/ ब्यूरो/ वर्मा

हिमाचल के राजस्व जिला बीबीएन-बद्दी में वित्तीय वर्ष 2026-27 के लिए खुदरा आबकारी ठेकों एवं टोल यूनिट बैरियरों का आवंटन ई-नीलामी (e-auction) के माध्यम से किया जाएगा।

यह प्रक्रिया राज्य कर एवं आबकारी विभाग की नई आबकारी नीति और टोल नीति के तहत संपन्न होगी।

ई-नीलामी प्रक्रिया से संबंधित जानकारी, ऑनलाइन पंजीकरण एवं अन्य औपचारिकताओं के लिए उपायुक्त आबकारी कार्यालय, झाड़माजरी (बद्दी) में प्रशिक्षण एवं डेमो सत्र आयोजित किए जाएंगे।

मिली जानकारी के मुताबिक प्रशिक्षण सत्र का कार्यक्रम
21 फरवरी 2026: अपराह्न 3:00 बजे से सायं 5:00 बजे तक
22 फरवरी 2026 (रविवार): प्रातः 11:00 बजे से सायं 5:00 बजे तक रहेगा ।

वित्तीय वर्ष 2025-26 के सभी वर्तमान लाइसेंसधारकों तथा इच्छुक भावी प्रतिभागियों से अपील की गई है कि वे निर्धारित तिथियों पर उपस्थित होकर ई-नीलामी प्रक्रिया की विस्तृत जानकारी प्राप्त करें और अधिकतम सहभागिता सुनिश्चित करें।
यह जानकारी उपायुक्त आबकारी, राजस्व जिला बीबीएन-बद्दी (हि.प्र.) द्वारा जारी प्रेस विज्ञप्ति में दी गई है।