नालागढ़, 20 फरवरी ,
हिम नयन न्यूज़/ ब्यूरो/वर्मा
हिमाचल के पुलिस थाना नालागढ़ के अंतर्गत झीडीवाला–नालागढ़ सड़क मार्ग पर प्रकाश ढाबा के समीप एक तेज रफ्तार टिप्पर चालक द्वारा स्कूटी (नंबर HP12S-8380) को टक्कर मारने का मामला सामने आया है।
प्राप्त जानकारी के अनुसार, स्कूटी पर दो महिलाएं और एक बच्ची सवार थीं। अचानक पीछे से आए टिप्पर ने स्कूटी को जोरदार टक्कर मार दी, जिससे तीनों सड़क पर गिरकर घायल हो गईं।
हादसे के बाद टिप्पर चालक मौके से फरार हो गया।
घायलों को तुरंत उपचार के लिए सिविल अस्पताल नालागढ़ पहुंचाया गया। चिकित्सकों ने रंजना देवी की गंभीर हालत को देखते हुए उन्हें आगामी उपचार हेतु पीजीआई रेफर कर दिया है, जबकि अन्य दो घायलों को मामूली चोटें आई हैं।

इस संबंध में पुलिस थाना नालागढ़ में अज्ञात टिप्पर चालक के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता एवं मोटर वाहन अधिनियम की विभिन्न धाराओं के तहत मामला दर्ज कर लिया गया है। पुलिस द्वारा आरोपी चालक की तलाश की जा रही है ।









