नालागढ़, 25 फरवरी ,
हिम नयन न्यूज़/ब्यूरो/वर्मा
तहसील नालागढ़ के अंतर्गत बंगलैहड़ क्षेत्र में एक वृद्ध व्यक्ति की संदिग्ध परिस्थितियों में मृत्यु का मामला सामने आया है। पुलिस ने परिजनों की आशंका के आधार पर हत्या का मामला दर्ज कर गहन जांच शुरू कर दी है।
प्राप्त जानकारी के अनुसार, गुरप्रीत सिंह निवासी शेरांवाली बंगलैहड़ ने पुलिस को सूचना दी कि उनके दादा प्रीतम सिंह (पुत्र धनी राम) 23 फरवरी 2026 की शाम से घर वापस नहीं लौटे थे। 24 फरवरी की शाम सूचना मिली कि बंगलैहड़ स्थित मुख्य सड़क से डम्प की ओर जाने वाले कच्चे रास्ते पर एक व्यक्ति मृत अवस्था में पड़ा है। मौके पर पहुंचने पर मृतक की पहचान प्रीतम सिंह के रूप में हुई।

सूचना मिलते ही पुलिस चौकी जोघों की टीम घटनास्थल पर पहुंची और आवश्यक कानूनी कार्रवाई शुरू की।
एसएफएसएल (स्टेट फॉरेंसिक साइंस लैब) टीम, बद्दी ने मौके का निरीक्षण कर साक्ष्य एकत्रित किए। परिजनों ने आशंका जताई है कि किसी टिप्पर वाहन द्वारा कुचलने से यह घटना हुई है। इस आधार पर पुलिस ने हत्या का मामला दर्ज कर जांच प्रारंभ कर दी है।
मृतक के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए एम्स बिलासपुर भेजा गया है, ताकि मृत्यु के वास्तविक कारणों का स्पष्ट पता लगाया जा सके।
आज पुलिस अधीक्षक बद्दी, विनोद धीमान ने भी घटनास्थल का दौरा किया। उनकी उपस्थिति में एसएफएसएल टीम द्वारा दोबारा निरीक्षण किया गया।

पुलिस का कहना है कि मामले के सभी पहलुओं को ध्यान में रखते हुए निष्पक्ष और गहन जांच की जा रही है। जांच के दौरान जो भी तथ्य सामने आएंगे, उनके आधार पर सख्त कानूनी कार्रवाई की









