/ट्रैफिक जाम के दौरान गलत दिशा से ओवरटेक करने वाले वाहनों के 15 चालान

ट्रैफिक जाम के दौरान गलत दिशा से ओवरटेक करने वाले वाहनों के 15 चालान

प्राइवेट बस सर्विसेज के साथ नहीं बरती जा रही सख्ती।

बद्दी, 27 फरवरी ,
हिम नयन न्यूज़/ब्यूरो/ वर्मा

औद्योगिक नगरी बीबीएन में ट्रैफिक जाम की स्थिति के दौरान नियमों की अनदेखी करने वाले वाहन चालकों के खिलाफ बद्दी पुलिस ने सख्त कार्रवाई शुरू कर दी है । आज टीटीआर बद्दी द्वारा गलत दिशा में वाहन चलाने तथा गलत दिशा से ओवरटेक करने वाले चालकों के विरुद्ध विशेष अभियान चलाया गया।यह दीगर बात है कि प्राइवेट बस सर्विसेज के साथ पुलिस विभाग सख्ती बरतने से गुरेज करता है ।

मिली जानकारी के मुताबिक अभियान के तहत मोटर वाहन अधिनियम के अंतर्गत कुल 15 चालान किए गए।

पुलिस प्रवक्ता ने स्पष्ट किया कि गलत दिशा में वाहन चलाने और ओवरटेक करने से न केवल सड़क दुर्घटनाओं का खतरा बढ़ता है, बल्कि ट्रैफिक जाम की स्थिति भी और अधिक गंभीर हो जाती है, जिससे आम जनता को अनावश्यक परेशानी का सामना करना पड़ता है।

बद्दी पुलिस ने सभी वाहन चालकों से अपील की है कि वे यातायात नियमों का पालन करें, पुलिस प्रशासन का सहयोग करें और सड़क पर अनुशासन बनाए रखें। नियमों की अवहेलना करने वालों के विरुद्ध भविष्य में भी इसी प्रकार सख्त कार्रवाई जारी रहेगी।

पुलिस ने कहा कि आमजन की सुरक्षा और सुगम यातायात व्यवस्था सुनिश्चित करना उनकी प्राथमिकता है और इसके लिए निरंतर प्रयास किए जाते रहेंगे।