/बद्दी पुलिस द्वारा यातायात व्यवस्था को सुचारू बनाने वाले 18 ट्रैफिक वॉलंटियर्स सम्मानित।

बद्दी पुलिस द्वारा यातायात व्यवस्था को सुचारू बनाने वाले 18 ट्रैफिक वॉलंटियर्स सम्मानित।

नालागढ़ 27 फरवरी,
हिम नयन न्यूज़/ब्यूरो/वर्मा

हिमाचल के औद्योगिक क्षेत्र बद्दी-बरोटीवाला में ट्रैफिक व्यवस्था को बेहतर बनाने के लिए बद्दी पुलिस द्वारा कुल 18 ट्रैफिक वॉलंटियर्स तैनात किए गए थे।

इन वॉलंटियर्स ने ट्रैफिक पुलिस के साथ मिलकर यातायात को सुचारू रूप से चलाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई।

इन 18 वॉलंटियर्स में से 4 वॉलंटियर्स TTR बरोटीवाला और 14 वॉलंटियर्स TTR बद्दी में तैनात किए गए थे।

इन सभी ने व्यस्त समय के दौरान यातायात को नियंत्रित करने और जाम की स्थिति से निपटने में पुलिस बल की पूरी निष्ठा के साथ मदद की जिस के चलते गत दिवस बद्दी में आयोजित एक विशेष कार्यक्रम के दौरान पुलिस अधीक्षक बद्दी विनोद धीमान ने इन सभी वॉलंटियर्स की सराहना की व मनोबल बढ़ाया।

एसपी विनोद धीमान ने सभी 18 वॉलंटियर्स को उनके द्वारा दी गई सेवाओं और उत्कृष्ट कार्य के लिए प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया तथा उनके उज्ज्वल भविष्य के लिए अपनी शुभकामनाएँ दीं।