/केंद्रीय मंत्री किरेन रिजिजू का चंबा पहुंचने पर हुआ भव्य स्वागत

केंद्रीय मंत्री किरेन रिजिजू का चंबा पहुंचने पर हुआ भव्य स्वागत

केंद्रीय मंत्री 1 मार्च को आईटीआई भवन तथा स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स का करेंगे शिलान्यास


चंबा 28 फरवरी.
हिम नयन न्यूज/ ब्यूरो/ वर्मा

केंद्रीय संसदीय कार्य एवं अल्पसंख्यक कार्य मंत्री किरेन रिजिजू का आज चंबा पहुंचने पर लोक निर्माण विभाग के विश्राम गृह ढूंडियारा बंगला में स्थानीय लोगोंए जनप्रतिनिधियों तथा प्रशासनिक अधिकारियों ने स्वागत किया।


लोकसभा सांसद डॉण् राजीव भारद्वाजए विधायक नीरज नैय्यरए डीएस ठाकुरए पूर्व विधायक विक्रम जरयालए उपायुक्त मुकेश रेपसवाल तथा पुलिस अधीक्षक विजय कुमार सकलानी उपस्थित रहे ।


केंद्रीय मंत्री ने इस अवसर पर स्थानीय जनप्रतिनिधियों एवं अधिकारियों के साथ क्षेत्र के विकासात्मक कार्यों तथा विभिन्न योजनाओं के क्रियान्वयन को लेकर चर्चा भी की।


किरेन रिजिजू ने इसके पश्चात डलहौजी तथा खज्जियार का भी दौरा किया।
केंद्रीय मंत्री का चंबा परिधि में पहुंचने पर पूर्व विधायक पवन नैय्यर व स्थानीय लोगों तथा बौद्ध समुदाय के लोगों ने स्वागत किया।


इस अवसर पर उपमंडल दंडाधिकारी अनिल भारद्वाजए मनीष सोनीए प्रियांशु खातीए जिला पर्यटन विकास अधिकारी राजीव मिश्राए जिला कार्यक्रम अधिकारी बाल विकास कमल किशोर शर्माए जिला कल्याण अधिकारी राज बहादुरए खंड विकास अधिकारी अनिल गुरडाए अधिशासी अभियंताए पंकज राठौरए नरेंद्र चौधरीए मीत शर्मा सहित विभिन्न विभागीय अधिकारी उपस्थित रहे ।

केंद्रीय मंत्री किरेन रिजिजू 1 मार्च को प्रातः भंजराडू में आईटीआई भवन तथा स्टेडियम ;स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्सद्ध का शिलान्यास करने के पश्चात दोपहर बाद सलूणी में इनडोर स्टेडियम ;स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्सद्ध की आधारशिला रखेंगे।