/बद्दी में चली गोलियां, घायल PGI चंडीगढ़ रेफर।

बद्दी में चली गोलियां, घायल PGI चंडीगढ़ रेफर।

बद्दी 28 फरवरी,
हिम नयन न्यूज़/ब्यूरो/वर्मा

औद्योगिक क्षेत्र बद्दी में दिनदहाड़े फायरिंग की घटना से इलाके में दहशत फैल गई। अज्ञात हमलावरों द्वारा चलाई गई गोलियों में एक व्यक्ति गंभीर रूप से घायल हो गया।

घटना के तुरंत बाद घायल को उपचार के लिए बद्दी अस्पताल लाया गया, जहां प्राथमिक इलाज के बाद उसकी गंभीर स्थिति को देखते हुए उसे पीजीआईएमईआर (PGIMER) चंडीगढ़ रेफर कर दिया गया।

सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और घटनास्थल का निरीक्षण कर साक्ष्य जुटाए। मामले की जांच शुरू कर दी गई है तथा आरोपियों की तलाश के लिए आसपास के क्षेत्र में नाकाबंदी की गई है।

फिलहाल फायरिंग के कारणों का खुलासा नहीं हो पाया है। पुलिस का कहना है कि जल्द ही आरोपियों की पहचान कर उचित कानूनी कार्रवाई की जाएगी।