/बद्दी (BBN) में 1 मार्च को हाईवे और टोल वृद्धि के खिलाफ प्रदर्शन।

बद्दी (BBN) में 1 मार्च को हाईवे और टोल वृद्धि के खिलाफ प्रदर्शन।

विभिन्न यूनियनों को दिया न्योता।

बीबीएन (बद्दी) 28 फरवरी,
हिम नयन न्यूज़/ ब्यूरो /वर्मा

औद्योगिक क्षेत्र बीबीएन में प्रस्तावित हाईवे और टोल दरों में वृद्धि के विरोध में 1 मार्च को सुबह 11 बजे मोतिया प्लाजा, बद्दी में प्रदर्शन आयोजित किया जाएगा।

सोशल मीडिया से मिली जानकारी के मुताबिक इस संबंध में राजेश जिंदल साधु ने ट्रक यूनियन, ऑटो यूनियन, टैक्सी यूनियन, टेंपो यूनियन तथा व्यापार मंडल के पदाधिकारियों को प्रदर्शन में शामिल होने का निमंत्रण दिया है।

सोशल मीडिया के मुताबिक आयोजकों ने कहा कि बद्दी-बरोटीवाला-नालागढ़ (BBN) क्षेत्र में बड़ी संख्या में उद्योग और व्यावसायिक गतिविधियां संचालित होती हैं, ऐसे में टोल दरों में वृद्धि का सीधा असर व्यापारियों, वाहन चालकों और आम जनता पर पड़ेगा। उन्होंने सभी यूनियनों से अधिक से अधिक संख्या में अपने वाहनों और सदस्यों सहित पहुंचने की अपील की है।

राजेश जिंदल साधु ने कहा कि “यह पूरे BBN क्षेत्र का मुद्दा है और सभी का फर्ज बनता है कि इस जनहित के विषय पर एकजुट होकर अपनी आवाज बुलंद करें।”

प्रदर्शन के दौरान भंडारे और राम कीर्तन का भी आयोजन किया जाएगा। आयोजकों ने क्षेत्रवासियों से शांतिपूर्ण तरीके से कार्यक्रम में भाग लेने का आग्रह किया है।