/आज पहली मार्च को हाईवे व टोल वृद्धि के खिलाफ प्रदर्शन।

आज पहली मार्च को हाईवे व टोल वृद्धि के खिलाफ प्रदर्शन।

राजेश जिंदल ने अग्रवाल सभा के माननीय सरक्षक नरेश गर्ग को भी औपचारिक रूप से सौंपा आमंत्रण पत्र।

नालागढ़ (बद्दी)1 मार्च,
हिम नयन न्यूज/ ब्यूरो/ वर्मा

औद्योगिक नगरी बद्दी (बीबीएन) में हाईवे और टोल टैक्स वृद्धि के विरोध में 1 मार्च को प्रस्तावित प्रदर्शन को लेकर तैयारियां पूरी हो गई हैं।

इस संबंध में आयोजक एवं श्री राम सेना के प्रमुख राजेश जिंदल ने अग्रवाल सभा के माननीय सरक्षक नरेश गर्ग को भी औपचारिक रूप से आमंत्रण पत्र सौंपकर कार्यक्रम में शामिल होने का न्योता दिया है।

राजेश जिंदल ने जानकारी देते हुए बताया कि यह प्रदर्शन आज पहली मार्च, रविवार, सुबह 11 बजे मोतिया प्लाजा (Motia Plaza), बद्दी में आयोजित किया जाएगा।

प्रदर्शन के साथ धार्मिक कार्यक्रम के तहत भंडारा और राम कीर्तन का भी आयोजन किया जाएगा।

उन्होंने कहा कि टोल वृद्धि का सीधा प्रभाव आम जनता, उद्योगों और रोजाना आवागमन करने वाले लोगों पर पड़ रहा है।