/मखनूमाजरा फायरिंग मामले में तीन हमलावरों की पहचान।

मखनूमाजरा फायरिंग मामले में तीन हमलावरों की पहचान।

पांच विशेष टीमें कर रहीं संयुक्त कार्रवाई

नालागढ़( बद्दी) 1 मार्च,
हिम नयन न्यूज़/ ब्यूरो/वर्मा

हिमाचल के औद्योगिक नगरी बद्दी के मखनूमाजरा क्षेत्र में हुई फायरिंग की घटना में पुलिस जांच तेज हो गई है। चश्मदीद गवाहों के बयान और जुटाए गए साक्ष्यों के आधार पर पुलिस ने तीन आरोपियों की पहचान कर ली है।

आरोपियों की पहचान शिवदत्त पंडित निवासी किशनपुरा, राजन निवासी मैरीवाला और रोहित निवासी प्लाट के रूप में हुई है।

घटना की गंभीरता को देखते हुए बद्दी पुलिस ने पांच विशेष टीमें गठित की हैं। इनमें साइबर टीम, सीसीटीवी टीम, एक्स-सेल और थाना स्तर की दो विशेष टीमें शामिल हैं।

सभी टीमें संभावित ठिकानों पर लगातार दबिश दे रही हैं और आरोपियों की तलाश में जुटी हैं।

प्रारंभिक जांच में यह भी सामने आया है कि वारदात में इन तीनों के अलावा दो अन्य व्यक्ति भी शामिल थे।

उनकी पहचान की प्रक्रिया जारी है। पुलिस ने आश्वासन दिया है कि सभी आरोपियों को जल्द गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

पुलिस ने आम लोगों से भी अपील की है कि यदि किसी के पास घटना से संबंधित कोई जानकारी हो तो तुरंत पुलिस को सूचित करें।