/राजकीय महाविद्यालय दाड़लाघाट में पीटीए की तृतीय बैठक संपन्न।

राजकीय महाविद्यालय दाड़लाघाट में पीटीए की तृतीय बैठक संपन्न।

सोलन (दाड़लाघाट) 1 मार्च,
हिम नयन न्यूज़ /ब्यूरो /वर्मा।

सोलन जिले के राजकीय महाविद्यालय दाड़लाघाट में सत्र 2025–26 की पीटीए (अध्यापक-अभिभावक संघ) की तृतीय बैठक गत दिवस 28 फरवरी 2026 को विधिवत रूप से आयोजित की गई।

बैठक की अध्यक्षता महाविद्यालय की प्राचार्या डॉ. रुचि रमेश द्वारा की गई ।

पीटीए प्रधान नरेंद्र हांडा, कोषाध्यक्ष हरदेव भाटिया एवं सचिव सरिता शर्मा (सहायक आचार्य अक्षय कुमार) ने सभी पदाधिकारियों व अभिभावकों का स्वागत किया।

अपने संबोधन में प्राचार्या डॉ. रुचि रमेश ने महाविद्यालय की गत सत्र की शैक्षणिक, सांस्कृतिक और सह-पाठ्यक्रम गतिविधियों की उपलब्धियों का विस्तृत प्रतिवेदन प्रस्तुत किया तथा संस्थान की प्रगति में अभिभावकों के सहयोग की सराहना की।

बैठक में महाविद्यालय की आधारभूत आवश्यकताओं पर गंभीर चर्चा की गई। सर्वसम्मति से परिसर में आवश्यकता अनुसार सफाई कर्मचारी की व्यवस्था सुनिश्चित करने का निर्णय लिया गया। साथ ही आगामी सत्र में अंबुजा सीमेंट फाउंडेशन के सहयोग से विकासात्मक गतिविधियों को आगे बढ़ाने और पुस्तकालय के लिए उपयोगी पुस्तकों की उपलब्धता सुनिश्चित करने का प्रस्ताव पारित किया गया।

पीटीए सदस्यों ने समाजशास्त्र एवं अंग्रेज़ी विभाग में रिक्त प्रवक्ता पदों को शीघ्र भरने की मांग उठाई, ताकि विद्यार्थियों की शैक्षणिक गुणवत्ता और समग्र विकास को और सुदृढ़ किया जा सके।

इस अवसर पर महाविद्यालय के सभी प्राध्यापकगण उपस्थित रहे।