पांच आरोपी दबोचे
नालागढ़ (बद्दी ) 1 मार्च,
हिम नयन न्यूज़/ब्यूरो/ वर्मा
हिमाचल की औद्योगिक नगरी के
बद्दी में युवक से मारपीट कर जबरन ऑनलाइन ट्रांजेक्शन के जरिए पैसे लूटने वाले गिरोह का पुलिस ने 48 घंटों के भीतर भंडाफोड़ कर दिया। मामले में पांच आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है।
शिकायतकर्ता रजनीश यादव निवासी हाउसिंग बोर्ड फेस-1 बद्दी ने बताया कि 27 फरवरी की शाम गोल मार्केट के पास पांच युवकों ने उसे घेरकर मोबाइल छीन लिया, मारपीट की और डराकर उसके गूगल पे खाते से ₹23,260 विभिन्न खातों में ट्रांसफर करवा लिए।

मामला दर्ज होते ही बद्दी पुलिस की साइबर टीम ने UPI ट्रांजेक्शन और बैंक खातों की ट्रैकिंग की, जबकि CCTV टीम ने आसपास की फुटेज खंगाली। जांच के आधार पर भुपेंद्र सिंह (धखडू माजरा), चंदन प्रसाद (जिला गया, बिहार), गोलू कुमार (जिला गोपालगंज, बिहार), मोहम्मद आफताव और मोहम्मद फरमान (जिला बरेली, यूपी) को गिरफ्तार किया गया।

जांच में खुलासा हुआ कि आरोपी लोगों को जुआ-सट्टा खेलने का लालच देकर बाद में डराकर जबरन ऑनलाइन पैसे ट्रांसफर करवाते थे। पुलिस अन्य मामलों में संलिप्तता की भी जांच कर रही है।







