पिंजौर 2 मार्च,
हिम नयन न्यूज़/ ब्यूरो/वर्मा
हिमाचल प्रदेश के आईजी विमल गुप्ता की पत्नी, उनके नाबालिग बेटे तथा 10 से 15 सुरक्षाकर्मियों के खिलाफ पिंजौर थाने में कथित मारपीट और धमकाने के आरोप में एफआईआर दर्ज की गई है।
मिली जानकारी के अनुसार शिकायतकर्ता ने आरोप लगाया है कि उसके साथ मारपीट की गई और जान से मारने की धमकी दी गई।

शिकायत के आधार पर पुलिस ने संबंधित धाराओं के तहत मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
बताया जा रहा है कि घटना के दौरान कथित रूप से सुरक्षाकर्मी भी मौजूद थे।
पुलिस मामले की सभी पहलुओं से जांच कर रही है और घटनास्थल के साक्ष्य तथा गवाहों के बयान दर्ज किए जा रहे हैं।

पिंजौर थाना पुलिस का कहना है कि जांच निष्पक्ष रूप से की जाएगी और तथ्यों के आधार पर आगे की कार्रवाई अमल में लाई जाएगी।








