/एक सप्ताह में सात मुकदमे, 12 गिरफ्तार —

एक सप्ताह में सात मुकदमे, 12 गिरफ्तार —

शिमला पुलिस का ‘जीरो टॉलरेंस’ अभियान तेज

शिमला 2 मार्च,
हिम नयन न्यूज़/ ब्यूरो/ वर्मा

हिमाचल युवा पीढ़ी की सुरक्षा के लिए जिला पुलिस शिमला ने नशा तस्करी और मादक पदार्थों के दुरुपयोग के खिलाफ सख्त रुख अपनाते हुए ‘जीरो टॉलरेंस अगेंस्ट ड्रग एब्यूज (चिट्टा)’ अभियान को और तेज कर दिया है।

इस बात की पुष्टि करते हुए शिमला के वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक गौरव सिंह ने बताया कि 21 फरवरी से 28 फरवरी 2026 के बीच जिले में कुल 7 मुकदमे दर्ज किए गए, जिनमें करीब 50 ग्राम चिट्टा (हेरोइन) बरामद किया गया और 12 आरोपियों को गिरफ्तार किया गया।

उन्होंने बताया कि इस दौरान
🔹 थाना चिड़गांव (एफआईआर 17/26, 21.02.2026)
सांडासू में गश्त के दौरान कमल चौहान (31) निवासी सामोली, रोहड़ू के कब्जे से 4.53 ग्राम चिट्टा बरामद।

🔹 थाना न्यू शिमला (एफआईआर 09/26, 21.02.2026)
लोअर खलीनी स्थित सूद भवन से 6.560 ग्राम चिट्टा बरामद। रोहित कुमार, रजत और सोनू (तीनों निवासी सैंज, जुब्बल) गिरफ्तार।

🔹 थाना बालूगंज (एफआईआर 27/26, 23.02.2026)
एमसी पार्किंग रोड पर बोलेरो वाहन से 6.70 ग्राम चिट्टा बरामद। चालक अविनाश चौहान (36), चौपाल निवासी गिरफ्तार, वाहन जब्त।

🔹 थाना बालूगंज (एफआईआर 28/26, 24.02.2026)
मोती निवास, कोमली बैंक के पास छापेमारी में 8 ग्राम चिट्टा बरामद। शुभम ठाकुर, यशपाल ठाकुर, आयुष ठाकुर और विपुल ठाकुर गिरफ्तार।

🔹 थाना बालूगंज (एफआईआर 31/26, 28.02.2026)
घोड़ा चौकी के पास टीन शेड से अमर उर्फ पप्पू के कब्जे से 6.51 ग्राम चिट्टा बरामद।

🔹 थाना देहा (एफआईआर 08/26, 28.02.2026)
बलघर धारकलना रोड पर रोहित (25), ठियोग निवासी के पास से 5.52 ग्राम चिट्टा बरामद।

🔹 थाना बालूगंज (एफआईआर 32/26, 28.02.2026)
आईएसबीटी शिमला में स्पेशल टीम ने चरनप्रीत सिंह (30), पटियाला निवासी के कब्जे से 11 ग्राम से अधिक चिट्टा बरामद किया।

उन्होंने बताया कि सभी मामलों में आरोपियों को गिरफ्तार कर एनडीपीएस एक्ट के तहत कार्रवाई की जा रही है तथा आगे की जांच संबंधित थानों द्वारा की जा रही है।

शिमला के वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक ने आम जनता से अपील की है कि नशे के विरुद्ध इस अभियान में सक्रिय सहयोग दें। नशीले पदार्थों की तस्करी या सेवन से संबंधित किसी भी सूचना को तुरंत पुलिस तक पहुंचाएं। सूचना देने वाले की पहचान पूर्णतः गोपनीय रखी जाएगी।

उन्होंने कहा कि युवाओं को नशे की गिरफ्त से बचाना सर्वोच्च प्राथमिकता है और इस दिशा में सख्त कार्रवाई आगे भी जारी रहेगी।