/मखनूमाजरा फायरिंग मामले में दो आरोपियों को 4 दिन का पुलिस रिमांड।

मखनूमाजरा फायरिंग मामले में दो आरोपियों को 4 दिन का पुलिस रिमांड।

बद्दी 2 मार्च,
हिम नयन न्यूज़/ ब्यूरो/ वर्मा

औद्योगिक नगरी बीबीएन के मखनूमाजरा फायरिंग मामले में गिरफ्तार आरोपी ललित कुमार और डेविड ठाकुर को आज संबंधित माननीय न्यायालय में पेश किया गया।

न्यायालय ने दोनों आरोपियों का 4 दिन का पुलिस रिमांड मंजूर किया है।

पुलिस रिमांड के दौरान आरोपियों से फायरिंग की साजिश, घटना में इस्तेमाल किए गए हथियार, अन्य संलिप्त व्यक्तियों की भूमिका तथा आपराधिक षड्यंत्र से जुड़े पहलुओं पर गहन पूछताछ की जाएगी।

मामले में मुख्य आरोपियों की तलाश के लिए गठित विशेष टीमें लगातार संभावित ठिकानों पर दबिश दे रही हैं।

पुलिस ने स्पष्ट किया है कि मामले में शामिल सभी दोषियों के खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई की जाएगी।