बद्दी 3 मार्च,
हिम नयन न्यूज़/ ब्यूरो/वर्मा
हिमाचल के दून क्षेत्र के अंतर्गत दसोरा माजरा गांव में चार दिवसीय क्रिकेट टूर्नामेंट का भव्य आयोजन किया गया, जिसमें लगभग 48 टीमों ने भाग लेकर खेल प्रतिभा का शानदार प्रदर्शन किया। टूर्नामेंट का फाइनल मुकाबला 1 मार्च (रविवार) को खेला गया।
फाइनल मैच हरियाणा की कौना टीम और पंजाब की जींद बड़ी टीम के बीच हुआ। रोमांचक मुकाबले में कौना टीम ने शानदार प्रदर्शन करते हुए जींद बड़ी को पराजित कर खिताब अपने नाम किया।

मुख्य अतिथि द्वारा विजेता टीम को ₹51,000 नकद राशि और ट्रॉफी तथा उपविजेता टीम को ₹31,000 और ट्रॉफी देकर सम्मानित किया गया।
तीसरे स्थान पर दसोरा माजरा टीम तथा चौथे स्थान पर रामपुर जंगी टीम रही। दोनों टीमों को ₹5,100-₹5,100 की इनामी राशि और ट्रॉफी प्रदान की गई।
पूरे टूर्नामेंट में उत्कृष्ट गेंदबाजी के लिए रामपुर जंगी के अभी और जींद बड़ी के पाली को चुना गया। दोनों को ₹2,100-₹2,100 और ट्रॉफी देकर सम्मानित किया गया।
शानदार बल्लेबाजी के लिए सागर राणा उर्फ जाट (बद्दी) को ₹2,100 और ट्रॉफी प्रदान की गई।
मैन ऑफ द सीरीज का पुरस्कार अजय पर्च को ₹4,100 और ट्रॉफी के साथ दिया गया।

दसोरा माजरा कमेटी की ओर से टूर्नामेंट में लगातार चार दिन सेवाएं देने वाले कमेंटेटर देशराज चौधरी और ऋषि गोचर को सम्मानित किया गया। दोनों ने अपनी शानदार कमेंट्री से दर्शकों का भरपूर मनोरंजन किया। टूर्नामेंट का लाइव प्रसारण करने के लिए मना इस्लामपुरी और एचपीएचआर कोसको कमेटी का भी आभार व्यक्त किया गया।
कमेटी द्वारा खिलाड़ियों, दर्शकों एवं गणमान्य अतिथियों के लिए चारों दिन खाने-पीने की उत्कृष्ट व्यवस्था की गई।
समापन अवसर पर दून के विधायक रामकुमार चौधरी, पूर्व विधायक परमजीत सिंह पम्मी सहित अनेक जनप्रतिनिधि, सामाजिक कार्यकर्ता एवं विभिन्न संगठनों के प्रतिनिधि उपस्थित रहे। सभी अतिथियों ने दसोरा माजरा क्रिकेट टूर्नामेंट के सफल आयोजन के लिए कमेटी को बधाई दी और उज्ज्वल भविष्य की कामना की।








