/पेंशनर एवं सीनियर सिटीजन संघ की बैठक में प्रदूषण, अस्पताल और फोरलेन मुद्दों पर रोष।

पेंशनर एवं सीनियर सिटीजन संघ की बैठक में प्रदूषण, अस्पताल और फोरलेन मुद्दों पर रोष।

नालागढ़, 5 मार्च
हिम नयन न्यूज़ ब्यूरो वर्मा

पेंशनर एवं सीनियर सिटीजन संघ की मासिक बैठक यशपाल सिंह रनोट की अध्यक्षता में आयोजित की गई।

बैठक की शुरुआत वरिष्ठ सदस्य पहुलाल के निधन पर दो मिनट का मौन रखकर की गई।

बैठक में किन विन फैक्ट्री से फैल रहे वायु और जल प्रदूषण पर सदस्यों ने कड़ा रोष व्यक्त किया और सरकार से तत्काल प्रभाव से इस पर रोक लगाने की मांग की।

सदस्यों ने नालागढ़ सरकारी अस्पताल की स्थिति पर भी चिंता जताते हुए कहा कि अस्पताल में डॉक्टरों और स्टाफ की भारी कमी है, जिसके कारण यह केवल रेफर सेंटर बनकर रह गया है। संघ ने सरकार से अस्पताल में जल्द डॉक्टरों और स्टाफ की नियुक्ति करने की मांग की।

बैठक में बद्दी–नालागढ़ फोरलेन परियोजना के टेंडर बार-बार रद्द होने पर भी नाराजगी जताई गई। सदस्यों ने कहा कि परियोजना में हो रही देरी के कारण सड़क दुर्घटनाओं में वृद्धि हो रही है और लोगों को जान-माल का नुकसान उठाना पड़ रहा है।

संघ ने सरकार से आग्रह किया कि आगामी टेंडर को रद्द न किया जाए और फोरलेन कार्य शीघ्र शुरू किया जाए।

इसके अलावा पेंशनरों के हितों से जुड़े मुद्दों पर भी चर्चा हुई। संघ ने मांग की कि 65, 70 और 75 वर्ष की आयु पर मिलने वाली विशेष वृद्धि को मूल पेंशन में जोड़ा जाए। साथ ही लंबित मेडिकल बिलों और पेंशनरों के बकाया एरियर का जल्द भुगतान करने की भी मांग की गई।

बैठक में महासचिव केलाश राणा सहित यशपाल रनोट, जगतार सिंह रनोट, अदित कांसल, कर्म चंद, हरदित्त सिंह, रामपाल शर्मा, मनोहर सिंह, प्रेम चंद, भज्जू राम, सुशील कुमार, चिंत राम कपूर, एस.के. शर्मा, राजेंद्र शर्मा, नरेश सिंह, रोशन लाल, तीर्थ राम शर्मा, राम नरेश गुप्ता, पवन कुमार, सोहन लाल चंदेल, राम चंद, हेमराज भंडारी, बख्शी राम, दिलेले सिंह, मनसा राम, चन्द्रमणि, अजमेर सिंह, मदन लाल रनोट, अर्जुन सिंह सहित कई सदस्य उपस्थित रहे।