बद्दी पुलिस की कार्रवाई जारी।
बद्दी 5 मार्च
हिम नयन /न्यूज़/ ब्यूरो /वर्मा।
औद्योगिक क्षेत्र बद्दी के मखनूमाजरा में 28 फरवरी 2026 को हुए गोलीकांड मामले में बद्दी पुलिस ने एक और आरोपी को गिरफ्तार किया है।
पुलिस पहले ही इस मामले में दो आरोपियों को पकड़ चुकी है और अब जांच के दौरान तीसरे व्यक्ति की गिरफ्तारी की गई है।
पुलिस के अनुसार, घटना के बाद थाना बद्दी में मामला दर्ज कर विभिन्न पहलुओं पर जांच शुरू की गई थी। जांच के दौरान पहले ललित कुमार और डेविड ठाकुर नामक दो आरोपियों को गिरफ्तार किया गया था।
दोनों को आज माननीय न्यायालय में पेश किया गया, जहां से अदालत ने उन्हें 17 मार्च 2026 तक न्यायिक हिरासत में भेजने के आदेश दिए हैं।
मामले की जांच के दौरान सोशल मीडिया पर एक व्यक्ति द्वारा गोलीकांड की जिम्मेदारी लेने की जानकारी सामने आई। इसके आधार पर पुलिस ने जांच करते हुए आरोपी की पहचान सतीश चंदेल पुत्र स्व. प्रभु दयाल, निवासी गांव माजरा मेहताब, डाकघर व तहसील कालका, जिला पंचकूला (हरियाणा) के रूप में की।
बद्दी पुलिस ने 5 मार्च 2026 को सतीश चंदेल को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस के अनुसार आरोपी को कल माननीय न्यायालय में पेश किया जाएगा और उससे मामले में आगे पूछताछ की जाएगी।
पुलिस अधिकारियों का कहना है कि मामले की गंभीरता को देखते हुए हर पहलू से जांच जारी है और जल्द ही पूरे मामले का खुलासा किया







