/सोलन में आज 5 घंटे बिजली बंद रहेगी, मेंटेनेंस कार्य के चलते शटडाउन

सोलन में आज 5 घंटे बिजली बंद रहेगी, मेंटेनेंस कार्य के चलते शटडाउन

सोलन 6 मार्च,
हिम नयन न्यूज /ब्यूरो/ कमल चौहान

हिमाचल प्रदेश राज्य विद्युत बोर्ड लिमिटेड (HPSEBL) द्वारा आज 6 मार्च 2026 (शुक्रवार) को सोलन शहर के कुछ क्षेत्रों में बिजली आपूर्ति अस्थायी रूप से बंद रहेगी। यह शटडाउन सुबह 10:00 बजे से दोपहर 3:00 बजे तक प्रस्तावित किया गया है।

विद्युत बोर्ड के अनुसार सुंदर सिनेमा के पास स्थित 1 MVA डीटीआर पर सामान्य रखरखाव कार्य तथा बुश रॉड के प्रतिस्थापन के लिए यह शटडाउन किया जा रहा है।

इस दौरान सनी साइड, जिला न्यायालय के आसपास का क्षेत्र, मॉल रोड (विवांता मॉल से पुराने CJM निवास तक), संजीवनी अस्पताल, सिंगला नर्सिंग होम, ओल्ड पावर हाउस तथा आसपास के क्षेत्र प्रभावित रहेंगे।

बिजली बोर्ड ने बताया कि मौसम खराब होने या अन्य किसी आपात परिस्थिति में निर्धारित समय और तारीख में बदलाव भी किया जा सकता है।

उपभोक्ताओं से सहयोग की अपील की गई है।