/नेरवा से लापता नाबालिग लड़की मंडी से सकुशल बरामद।

नेरवा से लापता नाबालिग लड़की मंडी से सकुशल बरामद।

शिमला, 7 मार्च,
हिम नयन न्यूज़/ ब्यूरो/वर्मा

हिमाचल के जिला शिमला के पुलिस थाना नेरवा की टीम ने त्वरित कार्रवाई करते हुए एक लापता नाबालिग लड़की को जिला मंडी से सकुशल बरामद कर लिया है।

पुलिस से प्राप्त जानकारी के अनुसार इस संबंध में एफआईआर नंबर 06/2026 दिनांक 28 फरवरी 2026 को भारतीय न्याय संहिता (BNS) की धारा 137(2) के तहत पुलिस थाना नेरवा, जिला शिमला में मामला दर्ज किया गया था। शिकायत में एक नाबालिग लड़की के लापता होने की सूचना दी गई थी।

मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस ने तुरंत कार्रवाई करते हुए विभिन्न संभावित स्थानों पर तलाश अभियान शुरू किया। लगातार प्रयासों के बाद पुलिस टीम ने उक्त नाबालिग लड़की को जिला मंडी, हिमाचल प्रदेश से सकुशल बरामद कर लिया।

जिला पुलिस शिमला ने आम जनता से अपील की है कि किसी भी संदिग्ध गतिविधि या लापता व्यक्ति के बारे में तुरंत पुलिस को सूचना दें, ताकि समय रहते आवश्यक कार्रवाई की जा सके।