/उत्तर प्रदेश से आ कर झाड़माजरी में जुआ खिलाते साकेश काबू , मामला दर्ज।

उत्तर प्रदेश से आ कर झाड़माजरी में जुआ खिलाते साकेश काबू , मामला दर्ज।

बद्दी 8 मार्च,
हिम नयन न्यूज़/ ब्यूरो/ वर्मा


हिमाचल के औद्योगिक नगरी बीबीएन में जहां उद्योगों में काम करके रोजी रोटी कमाने हजारों लोग दूसरे राज्यों से आ कर यह रह रहे है वहीं कुछ अपराधी प्रवृति के लोग भी यहां अपने कारनामे दिखाते रहते है।

इस तरह का ताजा मामला बरोटीवाला में भी गत दिवस सामने आया है ।

मिलीं जानकारी के मुताबिक पुलिस थाना बरोटीवाला की टीम द्वारा गत दिवस झाड़माजरी चौक के पास एक व्यक्ति को लोगों को जुआ खेलने के लिए उकसाते हुए काबू किया गया है आरोपी की पहचान साकेश पुत्र श्री उपदेश कुमार निवासी गांव उरेतपुर, डाकघर रुउगंज, जिला औरैया (उ0प्र0) हुई है। पुलिस की कार्यवाही के दौरान तलाशी में आरोपी के कब्जे से 970 रुपये की नकदी बरामद की गई।

इस संबंध में पुलिस थाना बरोटीवाला में जुआ अधिनियम के अंतर्गत अभियोग पंजीकृत किया गया तथा आगामी अन्वेषण जारी हैं।