बद्दी, 8 मार्च,
हिम नयन न्यूज़/ ब्यूरो/ वर्मा
मानवता की सेवा और जरूरतमंद मरीजों की सहायता के उद्देश्य से जय मणीमहेश सेवा दल बद्दी द्वारा रविवार को डॉ. राजेंद्र प्रसाद राजकीय मेडिकल कॉलेज एवं अस्पताल, कांगड़ा में रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया।

शिविर में युवाओं और समाजसेवियों ने उत्साहपूर्वक भाग लेते हुए 100 यूनिट रक्तदान कर मानव सेवा की मिसाल पेश की।
मिली जानकारी के मुताबिक रक्तदान शिविर का आयोजन अस्पताल के ब्लड बैंक विभाग के सहयोग से किया गया, जिसकी प्रभारी डॉ. अंजलि चाबल रहीं।

इस अवसर पर उन्होंने सभी रक्तदाताओं का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि ऐसे शिविर गंभीर रूप से बीमार और जरूरतमंद मरीजों के लिए जीवनदायी साबित होते हैं।

उन्होंने लोगों से नियमित रूप से रक्तदान करने की अपील भी की।
शिविर के सफल आयोजन में समिति के कई सदस्यों ने सक्रिय भूमिका निभाई। इनमें नागेश ठाकुर, एडवोकेट बलदेव बाली, राजेंद्र चौहान, ओमी जरियाल, रवि कपूर, बुधि प्रकाश, राकेश, ईशु चौहान, रणजीत नागला, झुन्नू और महेंद्र कपूर सहित अन्य समाजसेवी मौजूद रहे।






