/टुईरु गांव के रमेश कुमार ने जंगल में फंदा लगाकर की आत्महत्या l

टुईरु गांव के रमेश कुमार ने जंगल में फंदा लगाकर की आत्महत्या l

दाडलाघाट, 7 मार्च,
हिम नयन न्यूज़ ब्यूरो/वर्मा

सोलन जिले के पुलिस थाना दाडलाघाट के अंतर्गत एक व्यक्ति द्वारा जंगल में फंदा लगाकर आत्महत्या करने का मामला सामने आया है।मृतक की पहचान रमेश कुमार (56) पुत्र स्वर्गीय कपुरु राम, निवासी गांव टुईरु, तहसील अर्की, जिला सोलन (हिमाचल प्रदेश) के रूप में हुई है।

पुलिस से प्राप्त जानकारी के अनुसार 07 मार्च 2026 को थाना दाडलाघाट में सूचना मिली कि गांव के साथ लगते जंगल में एक व्यक्ति ने पेड़ से फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली है। सूचना मिलते ही पुलिस टीम मौके पर पहुंची।

मौके पर पहुंचने पर देखा गया कि एक व्यक्ति पेड़ से रस्सी के फंदे से लटका हुआ था। मौके पर गांव के लोग और मृतक के परिजन भी मौजूद थे। पुलिस ने लोगों की मौजूदगी में शव को फंदे से नीचे उतारा और निरीक्षण किया।

निरीक्षण के दौरान मृतक के गले पर रस्सी का निशान पाया गया, जबकि शरीर पर किसी अन्य प्रकार की चोट या खरोंच के निशान नहीं मिले।

प्रारंभिक जांच के दौरान सामने आया है कि मृतक RCM का कार्य करता था तथा उसने विकासनगर (शिमला) में एक फ्लैट भी लिया हुआ था। बताया जा रहा है कि उसकी पत्नी कैंसर से पीड़ित थी, जिसके कारण वह काफी समय से मानसिक तनाव में था।

इसके अलावा फ्लैट के बैंक लोन की किश्तों और घरेलू खर्चों के कारण भी वह परेशान चल रहा था।

जानकारी के अनुसार 05 मार्च 2026 को रमेश कुमार ने अधिक मात्रा में शराब का सेवन कर लिया था।

इसके बाद 06 मार्च 2026 को उसका भाई रामपाल उसे अपने साथ गांव टुईरु ले आया था। वहीं 07 मार्च 2026 को रमेश कुमार ने गांव के साथ लगते जंगल में एक पेड़ से रस्सी का फंदा लगाकर अपनी जीवन लीला समाप्त कर ली।

पुलिस के अनुसार मौके पर मौजूद लोगों और मृतक के परिजनों ने किसी प्रकार का संदेह व्यक्त नहीं किया है।

फिलहाल पुलिस द्वारा धारा 194 BNSS, 2023 के तहत कार्रवाई अमल में लाई जा रही है तथा मामले की जांच हर पहलू से जारी है।

मृतक के शव को पोस्टमार्टम के लिए सीएचसी अर्की ले जाया गया, जहां पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया गया।