पुलिस ने नहीं बताया आरोपी का नाम पता और कार नंबर।
परवाणू, 8 मार्च।
हिम नयन न्यूज़/ब्यूरो/वर्मा
सोलन जिला पुलिस की विशेष अन्वेषण इकाई (SIU) ने नशा तस्करों के खिलाफ कार्रवाई करते हुए परवाणू क्षेत्र में एक युवक को चिट्टा व मेथामफेटामाइन के साथ गिरफ्तार किया है,लेकिन पुलिस ने इस केस में आरोपी की पहचान किन्ही कारणों से सार्वजनिक नहीं की है जबकि चिट्ठे के कारोबारियों को सरकार एक्पोज करने में कोई कसर नहीं छोड़ रही है।
पुलिस से प्राप्त जानकारी के अनुसार गत दिवस दिनांक 08 मार्च 2026 को SIU टीम ने गुप्त सूचना के आधार पर नाकाबंदी के दौरान एक वाहन को जांच के लिए रोका।
वाहन की तलाशी लेने पर उसमें सवार एक युवक के कब्जे से 10.20 ग्राम चिट्टा/हेरोइन तथा 2.34 ग्राम मेथामफेटामाइन (Methamphetamine) बरामद की गई।
पुलिस ने मौके पर नियमानुसार कार्रवाई करते हुए आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। इस संबंध में पुलिस थाना परवाणू में FIR संख्या 36/2026 दिनांक 08.03.2026, धारा 21 ND&PS Act के तहत मामला दर्ज किया गया है।
अन्वेषण के दौरान मामले में संलिप्त वाहन को भी जब्त कर पुलिस कब्जे में ले लिया गया है। गिरफ्तार आरोपी को आज 08 मार्च 2026 को माननीय न्यायालय में पेश किया जा रहा है।






