/बद्दी में फैक्टरी से लोहे के गार्डर चोरी करने वाले तीन आरोपी गिरफ्तार।

बद्दी में फैक्टरी से लोहे के गार्डर चोरी करने वाले तीन आरोपी गिरफ्तार।

पिकअप गाड़ी भी बरामद

बद्दी, 9 मार्च,
हिम नयन न्यूज़/ब्यूरो/ वर्मा

औद्योगिक क्षेत्र बद्दी में चोरी की घटनाओं पर अंकुश लगाने के लिए पुलिस द्वारा लगातार कार्रवाई की जा रही है।

इसी कड़ी में बद्दी पुलिस ने फैक्टरी से लोहे के गार्डर चोरी करने के मामले में त्वरित कार्रवाई करते हुए तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है।

जानकारी के अनुसार दिनांक 08 मार्च 2026 को पुलिस थाना बद्दी के अंतर्गत एक फैक्टरी से लोहे के गार्डर चोरी होने की सूचना प्राप्त हुई थी।

सूचना मिलते ही पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू की और कार्रवाई करते हुए तीन आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया।

पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से चोरी किए गए लगभग 50,000 रुपये कीमत के लोहे के गार्डर तथा चोरी में इस्तेमाल की गई पिकअप गाड़ी (नंबर HP93-0488) भी बरामद कर ली है।

गिरफ्तार आरोपियों की पहचान इस प्रकार हुई है—
शमशेर खान पुत्र रोशन खान, निवासी गांव भुड, तहसील बद्दी, जिला सोलन (हि.प्र.), उम्र 31 वर्ष।


इकबाल मोहम्मद उर्फ नंदू पुत्र आलम मोहम्मद, निवासी गांव भुड, तहसील बद्दी, जिला सोलन (हि.प्र.), उम्र 22 वर्ष।

साहिल पुत्र राजिंदर कुमार, निवासी गांव भुड, तहसील बद्दी, जिला सोलन (हि.प्र.), उम्र 21 वर्ष।

गिरफ्तार आरोपियों को आज माननीय न्यायालय में पेश किया गया, जहां अदालत ने उन्हें चार दिन के पुलिस रिमांड पर भेज दिया है।

पुलिस मामले की गहनता से जांच कर रही है और यह पता लगाने का प्रयास किया जा रहा है कि आरोपियों ने कहीं अन्य स्थानों पर भी ऐसी घटनाओं को अंजाम तो नहीं दिया।

मामले में आगामी जांच जारी है।