/सोलन जिले में चिट्टा तस्करी: पुलिस ने दूसरा सप्लायर मोहाली से दबोचा।

सोलन जिले में चिट्टा तस्करी: पुलिस ने दूसरा सप्लायर मोहाली से दबोचा।

पहले सप्लायर से 3.9 ग्राम हेरोइन बरामद

सोलन(परवाणू) 10 मार्च ,
हिम नयन न्यूज़/ ब्यूरो/वर्मा


पुलिस थाना परवाणू में दर्ज अभियोग संख्या 36/2026 दिनांक 08.03.2026 (धारा 21 NDPS Act) के तहत चिट्टा तस्करी के मामले में पुलिस ने कार्रवाई को आगे बढ़ाते हुए दूसरे सप्लायर को मोहाली (पंजाब) से गिरफ्तार किया है।

पुलिस के अनुसार मामले में पहले गिरफ्तार आरोपी जितेन्द्र ठाकुर (24) निवासी गांव भेल, डाकखाना पीपलूघाट, तहसील

अर्की, जिला सोलन से गहन पूछताछ की गई। पूछताछ के साथ-साथ आरोपी के मोबाइल फोन की सीडीआर (CDR) और अन्य तकनीकी साक्ष्यों का भी विस्तृत विश्लेषण किया गया।

जांच के दौरान यह सामने आया कि आरोपी को चिट्टा/हेरोइन मोहाली के एक सप्लायर से मिलती थी। इस सूचना के आधार पर पुलिस टीम ने कार्रवाई करते हुए गौरव (24) पुत्र उपेन्द्र सिंह, निवासी गांव शादियाबाग, डाकखाना नारग, तहसील पच्छाद, जिला सिरमौर को मोहाली, पंजाब से गिरफ्तार कर लिया।

जांच में यह भी पता चला कि आरोपी मोहाली के सेक्टर-80 में किराये के कमरे में रहकर हिमाचल प्रदेश सहित अन्य क्षेत्रों में चिट्टे की सप्लाई करता था। पुलिस कार्रवाई के दौरान उसके कब्जे से 3.9 ग्राम हेरोइन भी बरामद की गई है।

पुलिस के अनुसार गिरफ्तार आरोपी के खिलाफ पहले भी पुलिस थाना सदर सोलन और पुलिस थाना धर्मपुर में चिट्टा तस्करी के मामले दर्ज हैं।

आरोपी को आज माननीय न्यायालय में पेश किया जा रहा है। मामले में आगे की जांच जारी है।