सड़क-पुल और सुरंग परियोजनाओं पर मांगा सहयोग
नई दिल्ली, 11 मार्च,
हिम नयन न्यूज़/ब्यूरो/ वर्मा
हिमाचल प्रदेश के लोक निर्माण मंत्री Vikramaditya Singh ने संसद भवन में केंद्रीय सड़क परिवहन एवं राजमार्ग मंत्री Nitin Gadkari से मुलाकात कर प्रदेश की प्रमुख सड़क, पुल और सुरंग परियोजनाओं के लिए केंद्र सरकार से सहयोग मांगा। इस दौरान राज्यसभा सांसद Rajni Patil भी मौजूद रहीं।

बैठक में हिमाचल की भौगोलिक चुनौतियों, भूस्खलन और सर्व-मौसमीय सड़क संपर्क को मजबूत बनाने पर चर्चा हुई। विक्रमादित्य सिंह ने घाटासनी–शिल्हा–बढाणी–भूबू जॉट–कुल्लू सड़क और भूबू जॉट सुरंग को प्राथमिकता देने तथा इस मार्ग को राष्ट्रीय राजमार्ग घोषित करने की मांग रखी।

इसके अलावा ब्यास नदी पर बसंतिपत्तन–खेरी के बीच दो-लेन पुल और मंडी के पंडोह के पास मोटरेबल स्टील ट्रस पुल निर्माण का मुद्दा भी उठाया गया। केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी ने हिमाचल की आवश्यकताओं पर सकारात्मक विचार का आश्वासन दिया।










