/थाना बरोटीवाला के अंतर्गत सड़क दुर्घटना में एक व्यक्ति की मृत्यु ।

थाना बरोटीवाला के अंतर्गत सड़क दुर्घटना में एक व्यक्ति की मृत्यु ।

बद्दी 12 मार्च,
हिम नयन न्यूज़/ ब्यूरो/वर्मा

दिनांक 11 मार्च 2026 को थाना बरोटीवाला के अंतर्गत एलिना कंपनी के पास एक अज्ञात वाहन ने मोटरसाइकिल नंबर HP12C-1150 को टक्कर मार दी और चालक गाड़ी सहित मौके से फरार हो गया।

जिसमें मोटरसाइकिल पर बैठे अंकुर पाठक पुत्र श्री निवास पाठक, निवासी गांव मडार विढवालिया, डाकखाना लक्ष्मी गंज, तहसील पडरोना, जिला कुशीनगर, उत्तर प्रदेश को गंभीर चोटें आईं।

घायल अंकुर पाठक को उपचार हेतु सीएचसी (CHC) बद्दी ले जाया गया, जहाँ चिकित्सकों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। इस संदर्भ में पुलिस थाना बरोटीवाला में अज्ञात चालक के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता और मोटर वाहन अधिनियम की धाराओं के अंतर्गत अभियोग पंजीकृत किया गया है तथा आगामी अन्वेषण जारी है।