/बद्दी में स्कूली बसों की सघन चेकिंग ।

बद्दी में स्कूली बसों की सघन चेकिंग ।

नियम उल्लंघन पर चालान और एक वाहन ज़ब्त।

बद्दी 11 मार्च,
हिम नयन न्यूज़/ ब्यूरो/वर्मा

औद्योगिक क्षेत्र Baddi में स्कूली बच्चों की सुरक्षा सुनिश्चित करने के उद्देश्य से पुलिस द्वारा विशेष अभियान चलाकर स्कूली बसों की सघन चेकिंग की गई।

पुलिस द्वारा 12 मार्च 2026 को चलाए गए इस अभियान के दौरान कुल 55 स्कूली बसों को रोककर जांच की गई। इस दौरान बसों के आवश्यक दस्तावेज, चालक व परिचालक की वर्दी, फर्स्ट एड बॉक्स तथा वाहन की फिटनेस की बारीकी से जांच की गई।

चेकिंग के दौरान यातायात नियमों का उल्लंघन करने वालों के खिलाफ पुलिस ने सख्त कार्रवाई करते हुए कुल 9 चालान किए। इनमें बिना वर्दी के 5 चालान, सीट बेल्ट न लगाने पर 1 चालान और फर्स्ट एड किट न होने पर 3 चालान शामिल हैं।

इसके अलावा पुलिस ने एक स्कूली बस को बिना वैध फिटनेस सर्टिफिकेट के सड़क पर चलते हुए पाए जाने पर मौके पर ही इम्पाउंड (ज़ब्त) कर लिया।

पुलिस अधिकारियों ने बताया कि स्कूली बच्चों की सुरक्षा पुलिस की सर्वोच्च प्राथमिकता है। इसी को ध्यान में रखते हुए स्कूल बसों में सुरक्षा मानकों की पालना सुनिश्चित करने के लिए ऐसे विशेष चेकिंग अभियान आगे भी लगातार जारी रहेंगे।