सोलन( रामशहर )13 मार्च ,
हिम नयन न्यूज़/ ब्यूरो/ वर्मा
हिमाचल प्रदेश के जिला सोलन में आज राजकीय उच्च विद्यालय भूयूंखरी को वर्ष 2025–26 के लिए सर्वोच्च स्कूल प्रबंधन समिति अवार्ड से सम्मानित किया गया।
यह सम्मान माननीय जिलाधीश सोलन मनमोहन शर्मा द्वारा प्रदान किया गया।

यह अवार्ड विद्यालय प्रशासन और स्कूल प्रबंधन समिति द्वारा वर्ष भर किए गए उत्कृष्ट एवं सराहनीय कार्यों के लिए दिया गया। इस उपलब्धि पर विद्यालय परिवार, अभिभावकों, स्कूल प्रबंधन समिति के सदस्यों तथा विद्यार्थियों में खुशी का माहौल है और सभी बधाई के पात्र हैं।
विद्यालय के विकास में स्कूल प्रबंधन समिति और हरलीन कौर (चीफ फाइनेंसर, लुधियाना) के सहयोग से चार नए कमरों का निर्माण किया गया है। यह उपलब्धि क्षेत्र के लिए गर्व की बात मानी जा रही है।

विद्यालय परिवार, अभिभावकों और स्कूल प्रबंधन समिति ने हरलीन कौर का विशेष रूप से आभार व्यक्त किया।
इस अवसर पर विद्यालय के प्रिंसिपल नरेश धीमान, स्कूल प्रबंधन समिति के अध्यक्ष सुखदेव सिंह, पूर्व प्रधान राजकुमार राणा, बीआरसीसी कार्यालय से लेखाकार शिवेंद्र कौशल तथा हरलीन कौर भी उपस्थित रहीं।







