/गताधार क्षेत्र में विकास कार्यों का उद्घाटन

गताधार क्षेत्र में विकास कार्यों का उद्घाटन

कांग्रेस प्रदेशाध्यक्ष विनय कुमार बोले – विकास की रफ्तार रहेगी जारी।

नाहान 14 मार्च,
हिम नयन न्यूज़/ ब्यूरो/वर्मा

हिमाचल प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष एवं रेणुका विधानसभा क्षेत्र के विधायक विनय कुमार ने शनिवार को गताधार क्षेत्र में आयोजित एक कार्यक्रम में विभिन्न विकास कार्यों का उद्घाटन किया।

इस दौरान उन्होंने कोटि से गाता तक लगभग 25 लाख रुपये की लागत से बनी सड़क का लोकार्पण किया। इसके साथ ही 5 लाख रुपये की लागत से बने गुरु मंदिर सामुदायिक भवन का भी विधिवत उद्घाटन किया गया।

इस अवसर पर विधायक विनय कुमार ने कहा कि श्री रेणुका जी विधानसभा क्षेत्र में विकास को प्राथमिकता दी जा रही है और सरकार की कोशिश है कि कोई भी क्षेत्र विकास से वंचित न रहे। उन्होंने कहा कि गताधार क्षेत्र में विकास कार्यों की यह शुरुआत आने वाले समय में और तेज गति से जारी रहेगी।

उन्होंने कहा कि नई सड़क और सामुदायिक भवन बनने से स्थानीय लोगों को बेहतर सुविधा मिलेगी और क्षेत्र के सामाजिक व आर्थिक विकास को भी बढ़ावा मिलेगा।

कार्यक्रम के दौरान नई पंचायत के गठन और अलग विभाजन होने पर उन्होंने सभी पंचायतवासियों को बधाई दी।

उन्होंने कहा कि नई पंचायत का गठन क्षेत्र के विकास को नई दिशा देगा और इसके समग्र विकास के लिए हर संभव प्रयास किए जाएंगे।

इस दौरान स्थानीय लोगों ने विधायक विनय कुमार का गर्मजोशी से स्वागत करते हुए क्षेत्र में कराए जा रहे विकास कार्यों के लिए उनका आभार व्यक्त किया।

कार्यक्रम में मंडल अध्यक्ष तपेन्द्र चौहान, बीडीओ नेहा नेगी, बिट्टू ठाकुर, ओपी ठाकुर सहित विभिन्न पदाधिकारी और बड़ी संख्या में स्थानीय लोग मौजूद रहे।