/गोयला में महूनाग मेले में पहुंचे विधायक रामकुमार चौधरी।

गोयला में महूनाग मेले में पहुंचे विधायक रामकुमार चौधरी।

विकास कार्यों के लिए साढ़े आठ लाख रुपये की घोषणा

बद्दी 15 मार्च,
हिम नयन न्यूज़/ब्यूरो/वर्मा

राम कुमार चौधरी आज ग्राम पंचायत गोयला में आयोजित महूनाग मेले में बतौर मुख्य अतिथि शामिल हुए। इस अवसर पर उन्होंने क्षेत्रवासियों को मेले की शुभकामनाएं देते हुए कहा कि ऐसे पारंपरिक मेले हमारी समृद्ध संस्कृति और परंपराओं के प्रतीक हैं और आपसी भाईचारे तथा सामाजिक एकता को मजबूत करते हैं।

उन्होंने मेला समिति के प्रयासों की सराहना करते हुए भविष्य में ऐसे आयोजनों को और भव्य बनाने के लिए हर संभव सहयोग का आश्वासन दिया।


विधायक ने ग्राम पंचायत गोयला में विभिन्न विकास कार्यों के लिए लगभग साढ़े आठ लाख रुपये उपलब्ध करवाने की घोषणा की।

साथ ही महूनाग मंदिर परिसर में श्रद्धालुओं की सुविधा के लिए सराय निर्माण हेतु 3 लाख रुपये देने की भी घोषणा की। इसके अतिरिक्त पंचायत की गलियों के सुधार और अन्य आवश्यक विकास कार्यों के लिए भी सहायता देने का भरोसा दिया।

उन्होंने मेले के सफल आयोजन के लिए मेला समिति को अपनी ऐच्छिक निधि से 10 हजार रुपये देने की घोषणा भी की।

इसके बाद विधायक ने आगामी जौहड़ मेले के आयोजन को लेकर मेला स्थल का निरीक्षण किया और संबंधित विभागों के अधिकारियों को बिजली, पानी, स्वच्छता सहित सभी आवश्यक व्यवस्थाएं समय रहते सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।

इस अवसर पर पूर्व प्रधान नेकराम, विभिन्न विभागों के अधिकारी-कर्मचारी तथा क्षेत्र के गणमान्य लोग उपस्थित रहे।