शिमला पुलिस ने बताया निराधार
शिमला 15 मार्च,
हिम नयन न्यूज़/ ब्यूरो/ वर्मा
शिमला जिला पुलिस ने स्पष्ट किया है कि हरियाणा कांग्रेस के विधायकों की शिकायत पर किसी प्रकार का मामला दर्ज होने की जो खबर सोशल मीडिया पर फैल रही है, वह पूरी तरह अफवाह है।
पुलिस के अनुसार ऐसी कोई शिकायत जिला पुलिस को प्राप्त नहीं हुई है और न ही इस संबंध में कोई केस दर्ज किया गया है।

जिला पुलिस ने लोगों से अपील की है कि अपुष्ट और भ्रामक खबरों पर विश्वास न करें तथा किसी भी जानकारी को साझा करने से पहले उसकी सत्यता की जांच अवश्य करें।







