पहाड़ी क्षेत्रों में ओलावृष्टि से बढ़ी ठंड।
शिमला 15 मार्च,
हिम नयन न्यूज़/ ब्यूरो/ वर्मा
हिमाचल प्रदेश के कई क्षेत्रों में रविवार को हुई बारिश और ओलावृष्टि से मौसम में अचानक बदलाव आया है।
बारिश के चलते मैदानी इलाकों के लोगों को गर्मी से राहत मिली, जबकि पहाड़ी क्षेत्रों में ठंड बढ़ गई है।
राज्य के कई इलाकों में दिनभर बादल छाए रहे और कई स्थानों पर हल्की से मध्यम वर्षा दर्ज की गई।
शिमला ,बाड़ीधार सहित ऊंचाई वाले क्षेत्रों में ओलावृष्टि होने से तापमान में गिरावट आई है, जिससे ठंड का असर महसूस किया जा रहा है।
मौसम में आए इस बदलाव से किसानों को भी कुछ हद तक राहत मिली है, हालांकि कुछ क्षेत्रों में ओलावृष्टि से फसलों को नुकसान की आशंका भी जताई जा रही है।
मौसम विभाग के अनुसार आने वाले दिनों में भी प्रदेश के कुछ क्षेत्रों में मौसम बदलता रह सकता है।








