बद्दी, 16 मार्च,
हिम नयन न्यूज़/ ब्यूरो/वर्मा
पुलिस थाना बद्दी में कंपनी से कॉपर चोरी के मामले में पुलिस ने एक आरोपी को गिरफ्तार किया है।
प्राप्त जानकारी के अनुसार दिनांक 15 मार्च 2026 को शिकायतकर्ता राजेश कुमार मीणा पुत्र स्व. श्री रामफूल मीणा, निवासी गांव आम का जाहरा, तहसील नादोती, जिला करौली (राजस्थान) की शिकायत पर माइक्रोटेक इंटरनेशनल प्राइवेट लिमिटेड कंपनी से कॉपर चोरी होने का मामला दर्ज किया गया।
शिकायतकर्ता के अनुसार कंपनी के मोल्डिंग प्लांट में कॉपर की मात्रा कम पाई गई। इसके बाद कंपनी प्रबंधन द्वारा CCTV फुटेज की जांच की गई। जांच के दौरान सामने आया कि 28 फरवरी 2026 की रात कंपनी का कर्मचारी विक्की और बस नंबर CH01 TA2849 का चालक संजू एक अन्य व्यक्ति के साथ कंपनी से कॉपर चोरी कर बस में डालते हुए दिखाई दिए।

आरोपियों ने चोरी किया गया सामान बस में डालकर सुबह शिफ्ट आउट के समय बाहर ले गए।
मामले की जांच के दौरान पुलिस ने कार्रवाई करते हुए एक आरोपी विक्की कुमार (24) पुत्र श्री ठेवलाल भमत निवासी गांव व डाकघर बागी, तहसील मन्यारी, जिला मुजफ्फरपुर (बिहार), हाल निवासी गांव अंबोटा, शिवलोट्री मंदिर के पास, टकसाल, जिला सोलन (हिमाचल प्रदेश) को गिरफ्तार कर लिया है।
पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है और मामले में अन्य आरोपियों की तलाश जारी है। पुलिस मामले की आगे जांच कर रही है।








