भगवान गणेश की मूर्ति स्थापना दिवस पर होगा आयोजन
नालागढ़, 17 मार्च,
हिम नयन न्यूज़/ब्यूरो/ वर्मा
सोलन जिले के नालागढ़ स्थित मिनी सचिवालय परिसर में भगवान श्री गणेश जी महाराज के मूर्ति स्थापना दिवस के उपलक्ष्य में कल 18 मार्च 2026 को वार्षिक भंडारे का आयोजन किया जाएगा।
आज यहां उपमंडलाधिकारी कार्यालय के कर्मचारियों ने इस की तैयारियां की,गणेश मूर्ति की सफाई और आसपास सफाई करवाई। याद रहे कि यहां इस गणेश भगवान की स्थापना २०२० में की गई थी। स्थापना के पहले वर्ष भी कांगड़ी धाम का आयोजन किया गया था और कल भी कांगे धाम तैयार करने के लिए विशेष टीम बुलाई गई है ।
यह कार्यक्रम उपमंडलाधिकारी (नागरिक) कार्यालय, नालागढ़ परिसर में आयोजित होगा।
आयोजकों की ओर से जानकारी देते हुए बताया गया कि कार्यक्रम के तहत सुबह 10:30 बजे हवन-पूजन किया जाएगा, जिसके उपरांत दोपहर 1:00 बजे भंडारे का आयोजन किया जाएगा।
इस धार्मिक आयोजन में क्षेत्र के लोगों सहित गणमान्य लोगों और सभी मीडिया प्रतिनिधियों को भी सादर आमंत्रित किया गया है।
आयोजकों ने अधिक से अधिक लोगों से इस पुण्य अवसर पर उपस्थित होकर भगवान गणेश का आशीर्वाद प्राप्त करने की अपील की है।









