दिल्ली 17 मार्च,
हिम नयन न्यूज़/ ब्यूरो/ वर्मा
परम पूज्य श्री माताजी निर्मला देवी की 103वीं जयंती के उपलक्ष्य में 19 मार्च 2026 को निर्मल धाम में “डिवाइन म्यूजिकल इवनिंग” का आयोजन किया जाएगा।
इस अवसर पर भक्ति संगीत और सूफी भजनों की विशेष प्रस्तुतियां दी जाएंगी।

कार्यक्रम की शुरुआत शाम 5:30 बजे प्रणाम एवं महा मंत्रों के साथ होगी, जिसके बाद श्री माताजी का स्वागत और अमृत वाणी के साथ सेमिनार व पूजा का शुभारंभ किया जाएगा।
संगीत संध्या में दिल्ली म्यूजिक टीम द्वारा भजन प्रस्तुत किए जाएंगे।
इसके बाद मिश्रा बंधु द्वारा दिव्य शास्त्रीय भजनों की प्रस्तुति होगी। वहीं आनंदिता बसु सूफी और भक्तिमय भजनों से श्रद्धालुओं को भाव-विभोर करेंगी। कार्यक्रम के अंत में गणेश ग्रुप (गाजियाबाद कलेक्टिविटी) द्वारा भजन प्रस्तुति दी जाएगी।

आयोजकों ने सभी श्रद्धालुओं से इस आध्यात्मिक संगीत संध्या में भाग लेकर भक्ति और संगीत के दिव्य वातावरण का अनुभव करने की अपील की है।









