नालागढ़, 18 मार्च
हिम नयन न्यूज़ /ब्यूरो/ वर्मा
वाहन मालिकों और बस ऑपरेटरों के लिए राहत भरी खबर है। क्षेत्रीय परिवहन अधिकारी (RTO) विपिन गुप्ता ने जानकारी देते हुए बताया कि 31 मार्च तक टैक्स जमा करने पर 13 दिन की विशेष छूट प्रदान की जा रही है।
आरटीओ विपिन गुप्ता ने बस ऑपरेटरों से अपील की है कि वे इस अवसर का लाभ उठाते हुए समय पर कर का भुगतान करें, ताकि किसी प्रकार की कानूनी कार्रवाई या अतिरिक्त जुर्माने से बचा जा सके।

इसके साथ ही परिवहन विभाग द्वारा ऑटो-पे सिस्टम लागू किए जाने से लाइसेंस और अन्य प्रक्रियाएं पहले की तुलना में काफी आसान हो गई हैं, जिससे लोगों को दफ्तरों के चक्कर कम लगाने पड़ेंगे।
वहीं, बद्दी, नालागढ़ और जगतखाना में नए पासिंग सेंटर बनाए जा रहे हैं, जिससे वाहन पंजीकरण और निरीक्षण की सुविधा स्थानीय स्तर पर उपलब्ध हो सकेगी।
परिवहन विभाग का कहना है कि इन पहलों का उद्देश्य सेवाओं को सरल, तेज और पारदर्शी बनाना है, ताकि आम जनता को अधिक सुविधा मिल सके।










