/नालागढ़ के साहित्यकार प्रो. रणजोध सिंह की माताजी का निधन,

नालागढ़ के साहित्यकार प्रो. रणजोध सिंह की माताजी का निधन,

क्षेत्र में शोक की लहर।

नालागढ़ 19 मार्च,
हिम नयन न्यूज़/ ब्यूरो/ वर्मा

नालागढ़ के प्रख्यात साहित्यकार प्रोफेसर रणजोध सिंह की माताजी, श्रीमती सरदारनी जसवीर कौर (86 वर्ष) का 18 मार्च को AIIMS Bilaspur में निधन हो गया। उन्होंने अपनी जीवन यात्रा पूर्ण कर शांतिपूर्वक इस संसार को अलविदा कहा।

परिजनों के अनुसार, परिवार ने अंतिम समय तक उनकी सेवा एवं देखभाल में कोई कमी नहीं छोड़ी और पूरी निष्ठा के साथ उनका ख्याल रखा।

उनके निधन से नालागढ़ क्षेत्र में शोक की लहर है।

दिवंगत आत्मा की शांति के लिए नालागढ़ के साथ-साथ पंजाब और हरियाणा के लोगों ने भी अरदास कर श्रद्धांजलि अर्पित की।

स्थानीय लोगों ने भी दिवंगत आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना करते हुए शोक संतप्त परिवार के प्रति गहरी संवेदना व्यक्त की।
ॐ शांति।